[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिधमुख-ढाणी बड़ी रोड पर रास्ता बंद:अंडरब्रिज निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों ने वैकल्पिक मार्ग की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सिधमुख-ढाणी बड़ी रोड पर रास्ता बंद:अंडरब्रिज निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों ने वैकल्पिक मार्ग की मांग की

सिधमुख-ढाणी बड़ी रोड पर रास्ता बंद:अंडरब्रिज निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों ने वैकल्पिक मार्ग की मांग की

सादुलपुर : सादुलपुर के सिधमुख तहसील क्षेत्र में ढाणी बड़ी रोड पर रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से ढाणी बड़ी, सरदारपुरा, राजपुरिया और सिधमुख गांवों के किसानों के खेतों तक पहुंचने का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने वैकल्पिक रास्ते की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार यशवंत मीणा ने ग्रामीणों की मांग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अपने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर रास्ते का निरीक्षण करवाया। उन्होंने ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी अध्यक्ष महेंद्र भाकर, मोहनलाल शर्मा, नरेंद्र सांगवान, महेंद्र सहारण, महावीर भाकर, किसन कड़वासरा, गौरीशंकर, रोहतास बिरमी पट्टा, रोहतास ज्याणी, एडवोकेट रामनिवास बिरथलिया, रतनसिंह बिरथलिया, रोहतास और हरिराम नाई सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles