सोशल मीडिया बनी सहारा, मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग पहुँचे अपने परिवार के पास
सोशल मीडिया बनी सहारा, मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग पहुँचे अपने परिवार के पास
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधू दहिया
बुहाना : मानव सेवा के क्षेत्र में कार्यरत श्री श्याम मानव सेवा संस्थान, बुहाना ने एक बार फिर सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों से मिलवाया।
संस्थान के अनुसार कुछ माह पूर्व बुहाना स्थित सनराइज स्कूल के पीछे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं असहाय बुजुर्ग मिले थे। सूचना मिलने पर संस्थान की टीम उन्हें अपने आश्रय स्थल लेकर आई, जहां उनके रहने, भोजन, वस्त्र, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य आवश्यक देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई। उनकी पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संस्थान ने उनका फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद बुजुर्ग के परिजनों ने संस्थान से संपर्क कर बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति उनके परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने उनकी पहचान श्री लीलाधर, निवासी ग्राम पंचायत दोचाना, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के रूप में की। इसके बाद उनके नाती विकास कुमार (पुत्र चंद्रभान) संस्थान पहुंचे। निर्धारित सत्यापन एवं सुपुर्दगी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण श्री लीलाधर पहले भी कई बार बिना बताए घर से निकल जाते थे और कई-कई महीनों तक उनका कोई पता नहीं चल पाता था। इस बार सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो की बदौलत ही परिवार उन्हें ढूंढने में सफल हो सका।
परिवारजनों ने संस्थान द्वारा की गई देखभाल, सेवा और सुरक्षित रूप से अपने सदस्य को परिवार से मिलाने के लिए संस्थान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक डॉ. संदीप कुमार, समाजसेवी योगेन्द्रपाल यादव, विकास कुमार सहित संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
संस्थान निदेशक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि श्री श्याम मानव सेवा संस्थान का उद्देश्य केवल असहाय, दिव्यांग एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की सेवा करना ही नहीं, बल्कि जहां भी संभव हो उन्हें उनके परिवार से पुनः मिलाकर सम्मानपूर्वक घर पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि मानव सेवा का प्रभावी साधन भी बन चुका है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2295465


