[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिव महापुराण कथा में द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का वर्णन, हनुमान अवतार प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिव महापुराण कथा में द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का वर्णन, हनुमान अवतार प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

शिव महापुराण कथा में द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का वर्णन, हनुमान अवतार प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मंत्रियों की छतरी, झड़िया मोरी में श्रावण मास के अवसर पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिन कथा वाचक संतोष सागर महाराज ने भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा और हनुमान अवतार का भावपूर्ण वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग भगवान शिव की दिव्य ज्योति के स्वरूप हैं, जिनके दर्शन, पूजन और स्मरण से आध्यात्मिक उन्नति, सुख-समृद्धि एवं कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। वहीं भगवान शिव के अंशावतार माने जाने वाले श्रीहनुमान के जीवन को सेवा, त्याग, विनम्रता और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट समर्पण का आदर्श बताया।

कथा के दौरान पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोषों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया, भजन-कीर्तन में भाग लिया और अंत में भगवान शिव एवं श्रीहनुमान की आरती कर सुख, शांति एवं लोककल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles