[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘सम्पूर्ण गणित मास्टरस्ट्रोक’ ने बनाया रिकॉर्ड, 5 दिन में 2.31 लाख से अधिक प्रतियां बिकीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘सम्पूर्ण गणित मास्टरस्ट्रोक’ ने बनाया रिकॉर्ड, 5 दिन में 2.31 लाख से अधिक प्रतियां बिकीं

'सम्पूर्ण गणित मास्टरस्ट्रोक' ने बनाया रिकॉर्ड, 5 दिन में 2.31 लाख से अधिक प्रतियां बिकीं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शिक्षा जगत में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तक सम्पूर्ण गणित मास्टरस्ट्रोक’ ने नया कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया है। सुपर क्लासेज एकेडमी पब्लिकेशंस के अनुसार पुस्तक की 5 दिनों में 2,31,364 से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।

पुस्तक की सफलता का श्रेय किड्स पैराडाइज स्कूल, चूरू के निदेशक मोहम्मद इशाक खान के मार्गदर्शन तथा लेखक एवं सुपर क्लासेज एकेडमी के निदेशक विकास दादरवाल की लगभग एक वर्ष की मेहनत को दिया गया है। दावा किया गया है कि पुस्तक में गणित को सरल और बुनियादी स्तर से समझाया गया है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।

लेखक विकास दादरवाल के अनुसार पुस्तक को इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि विद्यार्थी स्वयं अध्ययन कर गणित की मजबूत नींव बना सकें। उन्होंने अभिभावकों से भी पुस्तक का अवलोकन करने का आग्रह किया। पुस्तक का संदेश है— “गणित का डर खत्म, अब टॉपर बनने की बारी।

Related Articles