कर्म मल को दूर करने का अमोध साधन है – तपस्या साध्वी मंजुयशा
कर्म मल को दूर करने का अमोध साधन है - तपस्या साध्वी मंजुयशा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : समाधि केन्द्र बीदासर व थान सुथान भवन मे महातपस्वी आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी मजुयशा के पावन सान्निध्य में बबिता सेठिया की नौ दिन की तपस्या के उपलक्ष्य में तप अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया चतुर्मास प्रारम्भ होते ही तपाराधना प्रारम्भ हो गई कार्यक्रम का प्रारम्भ साध्वी ने नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण के साथ किया तेरापंथ सभा के कोषाध्यक्ष विमल लिंगा ने नो दिन की तपस्या करने वाली बहिन बबिता सेठिया के प्रति तेरापंथ समाज की ओर से हार्दिक अनुमोदना करते बहन का अभिनंदन किया क्रेन्द व्यवस्थापिका साध्वी मंजू यंशा ने तपस्या का महत्व बताते कहा – भगवान महावीर ने मुक्ति के चार मार्ग बताए-ज्ञाम दर्शन चारित्र और और तप ।
ज्ञान, दर्शन, चारित्र की आराधना तो साधक कर लेता है पर तपस्या करना यानि भूख पर विजय पाना बहुत कठिन होता है। जिस व्यक्ति ने इन्दियों पर संयम किया, मन पर खाने पर या रसना पर संयम कर अपनी संकल्प को मजबूत बना लिया बही व्यक्ति तपस्या के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी आत्मविशुद्धि करता है। उन्होंने कहा- आज तपस्वी बहन बबिता ने अपने मनोबल का मजबुत बना कर इस सावन महिने में नो दिन की तपस्या कर पहला नम्बर प्राप्त किया है।
इनके तप की भूरि अनुमोदना करते हुए मंगल कामना करती हूं कि बहन बबिता तपस्या के क्षेत्र में सतत गति और प्रगति करें साध्वी तप अनुमोदना को सामूहिक गीत प्रस्तुत कर सभी भाई बहनों तपस्या करने की प्रेरणा दी इस अवसर पर तेरापंथ सभा के कोषाध्यक्ष विमल लींगा, तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष चिराग बैगानी परिषद के सदस्य, तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने प्रियंका भंसाली ने अपने पूरे परिवार की ओर ज्ञान शाला संयोजिका संपत बाई बोथरा, गरीमा बोथरा आदि सभी भाई बहनों अपनी ओर से, परिवार की ओर संस्था की ओर गीत भाषण आदि के माध्यम से तपस्वी बहन बबीता सेठिया का अभिनंदन किया तेरापंथ सभा की ओर से एवं तेरापंथ महिला मण्डल की ओर से साहित्य एवं सामायिक वैग उपहत की गई। मंगलपाठ से कार्यकम सानन्द संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन साध्वी चिन्मयप्रभा ने किया। भाई-बहन अच्छी संख्या में उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2295384


