[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीएमएफटी से सूरजगढ़ को ₹5.65 करोड़ की सौगात, पेयजल, सड़क और सीवरेज कार्यों को मंजूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

डीएमएफटी से सूरजगढ़ को ₹5.65 करोड़ की सौगात, पेयजल, सड़क और सीवरेज कार्यों को मंजूरी

डीएमएफटी से सूरजगढ़ को ₹5.65 करोड़ की सौगात, पेयजल, सड़क और सीवरेज कार्यों को मंजूरी

सूरजगढ़ : विधायक श्रवण कुमार के प्रयासों से जिला खनिज प्रतिष्ठान ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत ₹5.65 करोड़ (564.88 लाख रुपये) के विकास कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। इन कार्यों से क्षेत्र में पेयजल, सड़क, सीवरेज और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं को गति मिलेगी।

स्वीकृति के तहत ₹3.62 करोड़ की लागत से लोटिया, भुडनपुरा, कासनी, धिगड़िया, किढवाना, हीरखा, कलगांव, झांझा, झारोड़ा, पचेरी कलां, भैसावता कलां, डांगर, ढाणा, दांढोत, सैदपुर, राजपुरा, पुहानियां, बडसरी का बास, गुंती, नरात, ईश्कपुरा, सांतड़िया सहित कई गांवों और ढाणियों में नए नलकूप, सूखे ट्यूबवेल के स्थान पर नए जल स्रोत, विद्युत कनेक्शन तथा पाइपलाइन बिछाने के कार्य होंगे।

इसके अलावा जाखोट से राठियों की ढाणी (2 किमी) सड़क निर्माण के लिए ₹50 लाख तथा जाखोट से लोदिया रोड (3 किमी) निर्माण के लिए ₹75 लाख स्वीकृत किए गए हैं। भैसावता कलां, मुरादपुर और सिंघाना में सीवरेज लाइन निर्माण के लिए ₹27.90 लाख तथा सिंघाना/सूरजगढ़ क्षेत्र में ‘नमो वन’ स्थापना के लिए ₹50 लाख की मंजूरी भी दी गई है।

विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पानी, सड़क और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वीकृत परियोजनाओं के पूरा होने से दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles