[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक:अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, पोलोग्राउंड खेल मैदान में होगा उपखंड स्तरीय समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक:अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, पोलोग्राउंड खेल मैदान में होगा उपखंड स्तरीय समारोह

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक:अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, पोलोग्राउंड खेल मैदान में होगा उपखंड स्तरीय समारोह

खेतड़ी : खेतड़ी के उपखंड कार्यालय में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

एसडीएम चौहान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह खेतड़ी कस्बे के पोलोग्राउंड खेल मैदान में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने 15 अगस्त के आयोजन को भव्य बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, जिसे त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

बैठक में पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। एसडीएम ने खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समारोह स्थल पर एम्बुलेंस, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की टीम तैनात करने को कहा। नगर पालिका को खेल मैदान की साफ-सफाई और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था भी सौंपी गई।

इस अवसर पर उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। सभी अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

ये रहे मौजूद

बैठक में तहसीलदार सुभाष कुलहरी, डीएसपी राजेंद्र बुरड़क, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, पालिका ईओ नागरमल गुर्जर, सीबीईओ अनुकंपा अरडावतिया, जलदाय एईएन जयंत कुमार, बीडीओ महेंद्र सिंह और सज्जन कुमार सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles