[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शाला स्वास्थ्य परीक्षण एवं बाल वाटिका कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शाला स्वास्थ्य परीक्षण एवं बाल वाटिका कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित हुआ

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शाला स्वास्थ्य परीक्षण एवं बाल वाटिका कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित हुआ

मंड्रेला : पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शाला स्वास्थ्य परीक्षण एवं बाल वाटिका कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के साथ-साथ अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आयुष चिकित्सक अधिकारी डॉ. राहुल डिग्रवाल, फार्मासिस्ट डॉ. अशोक कुमार सैनी, एएनएम अरुणा कुमारी तथा विद्यालय की स्वास्थ्य प्रभारी श्रीमती सुदेश ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी दी।

टीम ने बच्चों के समग्र स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। बाल वाटिका कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में इन कक्षाओं के बच्चों का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। बच्चों ने केक काटकर, गीत – संगीत और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम का आनंद लिया।

विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या नीरू पवनिया ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, संस्कार और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शाला स्वास्थ्य परीक्षण से बच्चों के स्वास्थ्य की समय पर जानकारी मिलती है, वहीं बाल वाटिका कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम अभिभावकों और विद्यालय के बीच विश्वास एवं सहभागिता को मजबूत बनाता है। ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles