उपचुनाव परिणाम पर चूरू कांग्रेस ने जताई खुशी, मिठाई बांटकर मनाया जश्न
उपचुनाव परिणाम पर चूरू कांग्रेस ने जताई खुशी, मिठाई बांटकर मनाया जश्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : देश में हुए विधानसभा उपचुनावों के परिणाम आने के बाद चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस ने मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश के दतिया और बिहार के बांकीपुर के चुनाव परिणामों को जनता का फैसला बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता जमील चौहान ने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों को नकारते हुए अपना स्पष्ट संदेश दिया है। शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा जनता का विश्वास जीतने में सफल नहीं हुई। वहीं देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू ने चुनाव परिणामों का श्रेय कांग्रेस नेतृत्व और युवाओं के बढ़ते विश्वास को दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत सिहाग, विमल शर्मा, संजय भाटी, असलम खान मोयल, अजीज खान, विनोद शर्मा, अली मोहम्मद भाटी, समीउल्ला गोरी, खालिद कुरैशी, चंदनमल मेघवाल, तौफीक खान, जयचंद मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2294068


