[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जांदवा में बुजुर्ग की पहल बनी जन-अभियान, 3,500 से अधिक पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जांदवा में बुजुर्ग की पहल बनी जन-अभियान, 3,500 से अधिक पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जांदवा में बुजुर्ग की पहल बनी जन-अभियान, 3,500 से अधिक पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

जा‌न्दवा : ग्राम पंचायत जांदवा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों ने प्रेरणादायक पहल करते हुए सघन पौधारोपण अभियान चलाया। गांव के बुजुर्ग रेवत राम की शुरुआत आज जन-अभियान का रूप ले चुकी है, जिसमें नवयुवक मंडल और ग्रामीणों ने मिलकर 3,500 से अधिक पौधे लगाए।

पौधारोपण के दौरान ग्रामीणों ने गांव को हरा-भरा बनाने और पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रेवत राम ने कहा कि यदि युवाओं को सही दिशा और प्रोत्साहन मिले तो वे नशे से दूर रहकर पर्यावरण संरक्षण जैसे सकारात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

अभियान में खींवाराम खीचड़, मामराज खीचड़, मनीष आलड़िया, प्रवीण खीचड़, दुलीचंद, फूलाराम (फौजी), सुभाषचंद्र, मूलाराम, नाथूराम सहित नवयुवक मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles