नीमकाथाना में दो घंटे में टूटा सीएम मोटर्स टॉवर:शाहपुरा-चिड़ावा मार्ग से 60 से ज्यादा अतिक्रमण हटा, 8 जेसीबी, 4 पोकलेन मशीनें लगीं
नीमकाथाना में दो घंटे में टूटा सीएम मोटर्स टॉवर:शाहपुरा-चिड़ावा मार्ग से 60 से ज्यादा अतिक्रमण हटा, 8 जेसीबी, 4 पोकलेन मशीनें लगीं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के शाहपुरा–चिड़ावा रोड चौड़ीकरण के तहत सोमवार को सुबह 8 बजे शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शाम करीब 6:30 बजे तक जारी रही। अभियान के दौरान शहर की कई बड़ी इमारतों, शोरूम और दुकानों पर बुलडोजर चला। सबसे बड़ी कार्रवाई सीएम मोटर्स टॉवर पर हुई, जिसे तोड़ने में दो मशीनों को करीब दो घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी।
कार्रवाई देखने के लिए पूरे दिन बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। अभियान की शुरुआत सिरोही नदी क्षेत्र से हुई और दोपहर तक मशीनें शहर के अंदर पहुंच गईं। सबसे पहले गंगेज गार्डन पर कार्रवाई की गई, जिसके बाद बुलडोजर आगे बढ़ते हुए कई बड़े निर्माणों पर चला। पहले दिन 60 से अधिक दुकानों और मकानों पर कार्रवाई की गई।
पहले देखें कार्रवाई से जुड़े PHOTOS…





बिजली के दो पोल टूटे, आपूर्ति रही बाधित
अतिक्रमण हटाने के दौरान दो बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गए, जिससे शाहपुरा रोड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली के तार सड़क पर गिरने के बाद विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया और आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए।
मंगलवार सुबह 8 बजे फिर शुरू होगी कार्रवाई
प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का दूसरा चरण मंगलवार, 4 अगस्त को सुबह 8 बजे से शुरू होगा। इस दौरान खेतड़ी रोड से अभियान आगे बढ़ेगा, जो खेतड़ी मोड़ होते हुए जिला अस्पताल तक पहुंचेगा। इसके बाद पुलिया के दोनों ओर स्थित अतिक्रमण हटाए जाएंगे। पूरे अभियान में कुल 186 अतिक्रमण प्रभावित हो रहे हैं।
अभियान के लिए कई संसाधन लगवाए
अभियान के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने 8 जेसीबी, 4 पोकलेन, 2 हैमर मशीन, 5 डंपर सहित अन्य संसाधन लगाए हैं। नगर पालिका ने भी आवश्यक मशीनरी उपलब्ध कराई है। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता, प्रशासनिक अधिकारी और दोनों कार्यपालक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
नीमकाथाना और पाटन तहसीलदार मजिस्ट्रेट नियुक्त
नीमकाथाना तहसीलदार वी.पी. सिंह तथा पाटन तहसीलदार को मौके पर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र में यातायात डायवर्ट किया गया है तथा सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थानों पर अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति भी बंद रखी गई। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

तहसीलदार वी.पी. सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। लोगों को पहले से समझाइश देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था, ताकि उनका नुकसान कम से कम हो सके। फिलहाल, अभियान लगातार जारी है और सड़क को 80 फीट चौड़ा करने का कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2293978


