सिंघाना में बाबा स्वरूप नाथ का मेला भरा:कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को नकद इनाम दिया, भजन-संध्या भी हुई
सिंघाना में बाबा स्वरूप नाथ का मेला भरा:कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को नकद इनाम दिया, भजन-संध्या भी हुई
सिंघाना : सिंघाना कस्बे की पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक बाबा स्वरूप नाथ के वार्षिक मेले सोमवार को भरा। आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के मंदिर में मत्था टेककर खुशहाली की कामना की।
बाबा स्वरूप नाथ विकास समिति की ओर से रात में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर के प्रसिद्ध लोक गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। पालिका चेयरमैन विजय कुमार ने बताया कि पहाड़ी स्थित बाबा स्वरूप नाथ का मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है। हर साल ग्रामीणों के सहयोग से मेले और भजन संध्या का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के आसपास के अलावा दूरदराज के लोग भी बाबा के मंदिर में आकर खुशहाली की कामना करते हैं।
मेले में हुकुमा की ढाणी, मुरादपुर, गुजरवास माकड़ों, खानपुर, इश्कपुरा, थली सहित आसपास के कई गांवों से लोग बाबा के मंदिर पहुंचे और मनौती मांगी। मेला कमेटी ने भक्तों के लिए पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था की थी।
इस दौरान बुहाना प्रधान हरीकृष्ण यादव और नगर पालिका चेयरमैन विजय कुमार भी मेले में पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर में सहयोग करने की अपील की। सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह पुलिस बल के साथ व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।
मेला कमेटी ने कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैलाश पांडे, सुनील झाझडिया, किशन लाल, प्यारेलाल, बाबूलाल, सुभाष, संजय, अजीत, विनोद, भवानी, संतोष सैनी, नरेश राजोरा, राधेश्याम जांगिड़, अजय प्रधान, सुनील अग्रवाल, पवन कुमार, महेश कुमार सहित अनेक युवाओं की टीम ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2294122


