565 छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण, स्वास्थ्य आपके द्वार अभियान
565 छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण, स्वास्थ्य आपके द्वार अभियान
सीकर : स्वास्थ्य आपके द्वार अभियान के तहत सोमवार को चिकित्सा विभाग की ओर से नेछवा ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। नेछवा बीसीएमओ डॉ जगदीश सिंह ओला ने बताया कि उपखंड अधिकारी भावेश जी की पहल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लॉक की समस्त सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 की समस्त लड़कियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके तहत छात्राओं के हीमोग्लोबिन, ऊंचाई, वजन, बीएमआई, ब्लड शुगर लेवल की जांच की गई तथा पौष्टिक आहार व संतुलित आहार के बारे में बताया गया। अभियान का शुभारंभ काछवा के राजकीय सीनियर स्कूल से हुआ। सोमवार को प्रथम चरण में ब्लॉक की 565 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अगले चरण में पांच अगस्त को ब्लॉक की शेष रही कक्षा 6 से 12 तक की किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2293898


