किशोरपुरा को एक ओर रोड़वेज बस की सौगात चालक परिचालक का किया स्वागत
ग्रामीणों ने गांव के लाडले देवेंद्र सिंह एवं उपमुख्यमंत्री बैरवा का जताया आभार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : किशोरपुरा गांव के लिए एक ओर रोड़वेज बस सेवा की सौगात मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई। रोड़वेज बस के किशोरपुरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने चालक और परिचालक का फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। यह रोड़वेज बस सेवा रोजाना जयपुर से पिलानी के लिए चलेगी। वैशाली नगर आगार जयपुर के मुख्य प्रबंधक ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि उपरोक्त बस सेवा जयपुर से दोपहर 2:00 बजे रवाना होकर 3:00 बजे चोमू पहुंचेगी।
वही 4:00 बजे अजीतगढ़ तथा 5:00 बजे मणकसास पहुंचेगी। इसके बाद शाम 6:00 बजे चंवरा किशोरपुरा पहुंचेगी। वही 6:45 बजे सुल्ताना तथा रात्रि 9:00 बजे पिलानी पहुंचेगी जहां रात्रि स्टॉपेज रहेगा। दूसरे दिन वापसी में यह बस सुबह 6:45 बजे पिलानी से रवाना होकर 7:45 बजे सुल्ताना तथा 8:30 बजे किशोरपुरा पहुंचेगी। वहीं 9:30 बजे मणकसास, 10:45 बजे अजीतगढ़, 11:30 बजे चोमू तथा 12:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।
किशोरपुरा सरपंच मोहनलाल सैनी एवं गिरदावर जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि हमारे गांव के लाडले एवं उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के निजी सचिव देवेंद्र सिंह के प्रयासों से हमारे गांव को एक ओर रोड़वेज बस की सौगात मिली है जिससे क्षेत्र लोगों को जयपुर से पिलानी के लिए सीधा साधन मिलेगा। वहीं महिलाओं, दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन को किराए में छूट का फायदा मिलेगा। आजादी के बाद पहली बार देवेंद्र शर्मा के प्रयासों से पूर्व में भी हमारे गांव के लिए कई रोड़वेज बस चलाई गई है। ग्रामीणों ने देवेंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2293899


