ढाल्यावास गांव में कावड़ियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था
भामाशाह यादव परिवार ने की व्यवस्था, 16 सालों से कर रहा सेवा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : जाजोद के निकट ढाल्यावास गांव में यादव स्टैंड ढाणी अहिरान पर कावड़ियों के लिए निशुल्क भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था यादव परिवार द्वारा पिछले 16 सालों से लगातार की जा रही है। आयोजकों ने बताया कि सावन के दौरान रास्ते से गुजरने वाले कावड़ियों को यहां निशुल्क भोजन कराया जाता है और उनके लिए विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। हाल ही में गणेश्वर धाम से उदयपुरा कावड़ लेकर आ रहे यात्रियों का यहां स्वागत किया गया और उन्हें भोजन परोसा गया। इस सेवा कार्य में सुल्तान राम, मदनलाल, राकेश, विनोद, मुकेश, हरि सिंह, हरिराम बराला और सीताराम सहित कई शिव भक्त मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2293824


