बडाऊ गौशाला के ऊपर से हटेगी 11 केवी बिजली लाइन:विधायक कोष से 8.85 लाख रुपए मंजूर, हादसे का खतरा बना रहता था
बडाऊ गौशाला के ऊपर से हटेगी 11 केवी बिजली लाइन:विधायक कोष से 8.85 लाख रुपए मंजूर, हादसे का खतरा बना रहता था
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के बडाऊ गांव स्थित गौशाला के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन को हटाने का रास्ता साफ हो गया है। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने इस कार्य के लिए विधायक विकास कोष से 8.85 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।
इसके साथ ही जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। लाइन शिफ्टिंग का कार्य अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) की ओर से कराया जाएगा।
लंबे समय से बनी हुई थी हादसे की आशंका
पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत ने बताया कि गौशाला के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन लंबे समय से ग्रामीणों और पशुओं के लिए खतरा बनी हुई थी। गौशाला में आने-जाने वाले लोगों और वहां रहने वाले पशुओं की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीण लगातार इस लाइन को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों के अनुसार बरसात और तेज हवाओं के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी। बिजली लाइन के कारण हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती थी, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल रहता था।
समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया था। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवाई और विधायक विकास कोष से राशि स्वीकृत कर दी।
स्वीकृति के बाद ग्रामीणों में खुशी
प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित उनकी मांग अब पूरी होने जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली लाइन हटने के बाद गौशाला में रहने वाले पशुओं, कर्मचारियों और आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा संभावित हादसों पर रोक लगेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग जल्द ही कार्य शुरू कर निर्धारित समय में इसे पूरा करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2292727


