गुढ़ागौड़जी तहसील को उदयपुरवाटी से जोड़ने पर विरोध:गुढ़ागौड़जी में अलग उपखंड कार्यालय खोलने की मांग, आंदोलन को तेज करने का लिया निर्णय
गुढ़ागौड़जी तहसील को उदयपुरवाटी से जोड़ने पर विरोध:गुढ़ागौड़जी में अलग उपखंड कार्यालय खोलने की मांग, आंदोलन को तेज करने का लिया निर्णय
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी तहसील को झुंझुनूं उपखंड से अलग कर उदयपुरवाटी उपखंड से जोड़ने के प्रस्ताव के विरोध में क्षेत्र में जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस प्रस्ताव के खिलाफ गुढ़ागौड़जी में अलग उपखंड (एसडीएम) कार्यालय खोलने की मांग भी तेज हो गई है।
इसके साथ ही में रविवार को कस्बे के निजी मैरिज गार्डन में सर्वदलीय एवं सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से गुढ़ागौड़जी में अलग एसडीएम कार्यालय स्थापित करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी, भौगोलिक विस्तार और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए गुढ़ागौड़जी में एसडीएम कार्यालय की स्थापना आवश्यक है। उनका तर्क था कि तहसील को झुंझुनूं से अलग कर उदयपुरवाटी से जोड़ने का प्रस्ताव आमजन की सुविधा के बजाय परेशानी बढ़ाएगा।

आंदोलन की रणनीति के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के बाहर विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे लीला की ढाणी, गुढ़ागौड़जी से एक रैली रवाना होगी। इस रैली में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, किसान, युवा और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
इसके अलावा, मंगलवार से गुढ़ागौड़जी तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। ग्राम पंचायतें अपने-अपने लेटरपैड पर प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजेंगी, जिसमें तहसील को उदयपुरवाटी उपखंड से जोड़ने के प्रस्ताव का विरोध दर्ज कराया जाएगा।
युवा नेता जेपी महला ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की जनता की भावनाओं के विपरीत है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से प्रस्ताव को तत्काल निरस्त कर गुढ़ागौड़जी में एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग की। बैठक के अंत में सर्व समाज ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2292753


