[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अडूका में पानी की टंकी जर्जर, हादसे का खतरा:ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, नई टंकी बनाने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अडूका में पानी की टंकी जर्जर, हादसे का खतरा:ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, नई टंकी बनाने की मांग की

अडूका में पानी की टंकी जर्जर, हादसे का खतरा:ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, नई टंकी बनाने की मांग की

चिड़ावा : चिड़ावा के अडूका ग्राम पंचायत में 38 साल पुरानी पानी की टंकी जर्जर हो गई है। हादसे के डर को देखते हुए स्थानीय लोगों ने टंकी के पास विरोध प्रदर्शन किया। यह टंकी वर्ष 1988 में बनाई गई थी। अब टंकी के पिलर, बीम, सीढ़ियां और ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका हैं।

पानी की टंकी से सरिये दिखाई दे रहे है।
पानी की टंकी से सरिये दिखाई दे रहे है।

घनी आबादी के बीच मौजूद टंकी

ग्रामीणों ने बताया- यह टंकी घनी आबादी और रिहायशी मकानों के बीच स्थित है। दिनभर यहां लोगों और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। यदि यह टंकी अचानक ढह जाती है, तो क्षेत्र में भारी जनहानि होने की आशंका है।

बड़े हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस जर्जर टंकी को तुरंत गिराया जाए। उन्होंने इसकी जगह पर एक नई टंकी का निर्माण करवाने की भी अपील की है।

प्रदर्शन के दौरान डॉ. नरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, मनोज स्वामी, भवानी सिंह, पप्पू, फेनी, राधेश्याम, बुद्धराम गुर्जर और काशु समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles