“प्रधानमंत्री ने किया ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ”
"प्रधानमंत्री ने किया 'नशा मुक्त युवा – विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ"
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम द्वारा देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान का शुभारंभ किया। यह राष्ट्रव्यापी अभियान आगामी 100 सप्ताह तक संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। चूरू जिले में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 250 युवाओं ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मेरा युवा भारत, चूरू के लेखाधिकारी महेश सैनी ने बताया कि यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक भागीदारी से ही नशामुक्त एवं विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2292753


