[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधानमंत्री के ‘नशा मुक्त भारत’ संदेश का जिलेभर में सीधा प्रसारण, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रधानमंत्री के ‘नशा मुक्त भारत’ संदेश का जिलेभर में सीधा प्रसारण, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत खेतड़ी सहित जिलेभर में हुए कार्यक्रम

खेतड़ी : भारत सरकार के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत माय भारत केंद्र के तत्वावधान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का जिले के विभिन्न स्थानों पर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया तथा प्रधानमंत्री के संदेश को सुनकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का प्रण किया।

जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि जिले का मुख्य कार्यक्रम देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय, मेहाड़ा गुर्जरवास (खेतड़ी) में आयोजित किया गया, जिसमें 250 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रधानाचार्य विद्या ने प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत सभी छात्राओं, अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपप्रधानाचार्य सुनील एवं मनोज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। इसी अवसर पर 100 सप्ताह तक चलने वाले ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से देशभर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के अनेक स्कूलों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, युवा मंडलों एवं स्वयंसेवी संगठनों ने भी अपने-अपने स्तर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया तथा युवाओं एवं आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर अभियान से जोड़ने का कार्य किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

Related Articles