[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विष्णु धाम मंदिर परिसर में सहयोग एक पहल संस्थान का सघन वृक्षारोपण अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

विष्णु धाम मंदिर परिसर में सहयोग एक पहल संस्थान का सघन वृक्षारोपण अभियान

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सहयोग से इस मानसून में 21 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

सिंघाना : पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सहयोग एक पहल संस्थान, सिंघाना के तत्वावधान में रविवार को विष्णु धाम मंदिर परिसर में सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। संस्थान द्वारा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल), खेतड़ी नगर के सहयोग से इस मानसून में 21 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माली सैनी समाज संस्था, झुंझुनूं के अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने की। अभियान के तहत मंदिर परिसर में 21 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी पर्यावरण प्रेमी नागरमल सैनी को सौंपी गई, ताकि सभी पौधे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

संस्थान के अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी निःशुल्क पौधों का वितरण करेगी। उन्होंने कहा कि इस मानसून में 21,000 से अधिक पौधे रोपित करने के साथ-साथ 11,000 से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पूर्व वर्षों में लगाए गए 15,000 से अधिक पौधे आज हरे-भरे वृक्ष बन चुके हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण अभियान से जोड़कर हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है, तभी हरियाली का लक्ष्य साकार हो सकेगा।

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष डी.पी. सैनी, महासचिव अजित जांगिड़, नागरमल सैनी, राजू गराटी, रणजीत सैनी, पार्षद अशोक कुमार, प्रशांत सैनी, रामप्रसाद, ऋषि, हवा सिंह, विशाल, कुलदीप, लोकित, भरत सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और अधिकाधिक लोगों को वृक्षारोपण अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62