[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग महिला की जमीन फर्जी दस्तावेजों से हड़पी:अंगूठे के निशान लेकर नाम करवाई रजिस्ट्री, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

बुजुर्ग महिला की जमीन फर्जी दस्तावेजों से हड़पी:अंगूठे के निशान लेकर नाम करवाई रजिस्ट्री, मामला दर्ज

बुजुर्ग महिला की जमीन फर्जी दस्तावेजों से हड़पी:अंगूठे के निशान लेकर नाम करवाई रजिस्ट्री, मामला दर्ज

सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र में एक 75 वर्षीय विधवा महिला की कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी के जरिए हड़पने का मामला सामने आया है। एसीजेएम न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर गांव लीलकी निवासी किताबो देवी ने शिकायत दर्ज कराई है। किताबो देवी का आरोप है कि उनके नाम गांव लीलकी में करीब 2.7065 हेक्टेयर (लगभग 10.7 बीघा) कृषि भूमि है, जो पहले से ही बैंक में गिरवी थी। हरियाणा निवासी चांदीराम और रोशनलाल पर उनकी जमीन हड़पने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप है।

फर्जी डॉक्यूमेंट्स तैयार करवाए

दर्ज मामले के अनुसार, आरोपियों ने राजस्थान में कृषि भूमि खरीदने के लिए कथित तौर पर फर्जी स्थानीय पता, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र तैयार करवाए। इसके बाद 21 अक्टूबर 2024 को महिला को बहला-फुसलाकर 20.50 लाख रुपए में जमीन का सौदा तय किया गया।

अंगूठे के निशान लेकर नाम करवाई रजिस्ट्री

आरोप है कि पूरी राशि का भुगतान नहीं किया गया। महिला के अनुसार, उनके खाते में केवल कुछ किश्तों में करीब 2.40 लाख रुपये ही जमा किए गए, जबकि शेष राशि बाद में देने का वादा किया गया था। उप-पंजीयक कार्यालय में महिला के अनपढ़ और वृद्ध होने का फायदा उठाकर, बिना पूरा भुगतान किए उनके अंगूठे के निशान लेकर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली गई।

बैंक का ऋण चुकाने के बहाने भी खाली कागजों पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लेने का आरोप है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण में दो अन्य व्यक्तियों ने गवाह के रूप में फर्जी पहचान की पुष्टि कर धोखाधड़ी में सहयोग किया। बाद में इस भूमि को अन्य लोगों के नाम बेच दिया गया।

पीड़ित महिला का कहना है कि जब उन्होंने जून 2026 में शेष भुगतान की मांग की तो आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles