[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

9 साल का बच्चा हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आया:सोमासी गांव में पीलर फैक्ट्री में खेलते समय हादसा, गंभीर हालत में चल रहा इलाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

9 साल का बच्चा हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आया:सोमासी गांव में पीलर फैक्ट्री में खेलते समय हादसा, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

9 साल का बच्चा हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आया:सोमासी गांव में पीलर फैक्ट्री में खेलते समय हादसा, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

चूरू : चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के सोमासी गांव में एक पीलर फैक्ट्री में खेलते समय 9 साल का बच्चा हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से उसे गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां से उसे मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है।

अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सोमासी गांव की पीलर फैक्ट्री में रतलाम, उत्तर प्रदेश के मजदूर काम करते हैं। ये मजदूर अपने परिवार के साथ फैक्ट्री में ही रहते हैं। रविवार सुबह मजदूर काम कर रहा था, तभी उसका 9 साल बेटा दीवान सिंह खेलते समय लोहे के सरिये से ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन को छू गया।

चीख सुनकर दौड़े लोग

करंट का झटका लगते ही बच्चा अचेत हो गया। उसकी चीख सुनकर परिजन और साथी मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे। झुलसी हुई हालत में बच्चे को गांव के रोहिताश और शिवकरण एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल ले गए। जहा उसका इलाज जारी है। इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने हादसे की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को भी दी है।

गांव के लोगों ने बताया कि पीलर फैक्ट्री के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के तार काफी नीचे हैं। इस संबंध में प्रशासन को कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। 181 हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

Related Articles