‘एक शाम रफ़ी के नाम’ में गूंजे सदाबहार नगमे, कलाकारों ने दी मोहम्मद रफ़ी को भावभीनी स्वरांजलि
'एक शाम रफ़ी के नाम' में गूंजे सदाबहार नगमे, कलाकारों ने दी मोहम्मद रफ़ी को भावभीनी स्वरांजलि
झुंझुनूं : संगीत संस्था धुन: द रिदम ऑफ लाइफ की ओर से मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि पर ‘रफ़ी फॉरएवर – एक शाम रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रफ़ी साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान कलाकारों ने रफ़ी के सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उन्हें भावभीनी स्वरांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जाकिर सिद्दीकी, श्याम सुंदर पाटोदिया, प्रेम बिहारी माथुर, डॉ. रजनेश माथुर, सिकंदर अली भाटी, प्रियंका लाम्बा, डॉ. नफीस कुरैशी सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। बीकानेर के कमल भियानी ऑर्केस्ट्रा ग्रुप की संगीतमय संगत ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
मुख्य अतिथि राधेश्याम सांखला एवं मनीषा सांखला सहित विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, शहर के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290947


