[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसरीपुरा (बड़ा गांव) में जगह-जगह से आए देव महाराज के गुरु भक्तों का किया गया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केसरीपुरा (बड़ा गांव) में जगह-जगह से आए देव महाराज के गुरु भक्तों का किया गया स्वागत

केसरीपुरा (बड़ा गांव) में जगह-जगह से आए देव महाराज के गुरु भक्तों का किया गया स्वागत

बड़गांव : केसरीपुरा हिरामल देव महाराज मंदिर पर शनिवार को जगह-जगह से आए देव महाराज के गुरु और भक्तों का स्वागत किया गया। यहां सावन के पवित्र महीने में देव भगत 1 महीने अखंड ज्योत जलाते है जो देसी घी जलती है। इसके अलावा सुबह-शाम देव महाराज के भगत पूजा पाठ करते हैं और सभी एक महीने तक व्रत करते है। शनिवार को देव महाराज के मंदिर पर चौमुखा भेरुजी महाराज के भगत बाबूलाल गुर्जर के पहुंचने पर सभी देव महाराज के भक्तों सहित ग्राम वासियों द्वारा उनका पुष्प माला पहना कर स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में देव महाराज के गुरु ताराचंद गुर्जर, धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा, रामेश्वर गुर्जर, भगत राजेश सैनी, देवसेना के गुड़ागोरजी अध्यक्ष सुमेर गुर्जर, गुर्जरों की नांगली भगत नरेश गुर्जर, देवनारायण मंदिर के महंत शंकर भाटी, भगत आनंद दिवान गुर्जर, भगत पिंटू गुर्जर, भगत ताराचंद गुर्जर, भगत सचिन गुर्जर तथा भगत दिनेश गुर्जर आदि प्रमुख थे जिन्होंने चौमुखा भेरुजी महाराज के भगत बाबू लाल गुर्जर का स्वागत किया।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश खरबास ने देव महाराज के मंदिर पर अखंड ज्योत के लिए घी के पांच पीपे भेंट किये। सभी लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता का आभार जताया। पूरे सावन के महीने में केसरीपुरा के हिरामल महाराज के मंदिर पर भजन कीर्तन चलेंगे।

Related Articles