राजस्थान महिला कल्याण मण्डल राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मानित
बाल विवाह रोकथाम व जागरूकता हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान
झुंझुनूं : राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, अजमेर को झुंझुनूं सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों में बाल विवाह रोकथाम एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली कार्यों के लिए देशव्यापी संगठन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कन्सलटेंशन में देश भर के 450 से अधिक जिलों एवं 267 संस्थाओं में से राजस्थान महिला कल्याण मण्डल का चयन जेआरसी द्वारा बेस्ट परफॉर्मिंग पार्टनर के रूप में किया गया।
कौशिक ने बताया कि संस्था द्वारा झुंझुनूं जिले में संचालित बाल विवाह रोकथाम अभियान, बाल संरक्षण गतिविधियों एवं सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रमों सहित राज्य भर में किए गए प्रभावी कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। कौशिक के अनुसार संस्था के बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण कार्यक्रम के उपनिदेशक नानू लाल प्रजापति को जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन रिभु ने यह सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किया। सम्मान के साथ संस्था को 10,00,000 (दस लाख रुपये) का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति ने इस राष्ट्रीय सम्मान का श्रेय संस्था की मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौशिक, निदेशक राकेश कुमार कौशिक, सभी वरिष्ठजनों, झुंझुनूं सहित एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन परियोजना के सभी जिला समन्वयकों, फील्ड टीम एवं समस्त सहयोगियों को देते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन रिभु, जेआरसी तथा राजस्थान महिला कल्याण मण्डल की पूरी टीम का आभार भी व्यक्त किया।
निदेशक राकेश कुमार कौशिक तथा मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्था परिवार के प्रत्येक सदस्य एवं सहयोगी को समर्पित है, जिन्होंने झुंझुनूं जिले सहित पूरे राजस्थान में बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं जिले में प्रशासन, पुलिस, बाल अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग एवं समुदाय के सहयोग से संचालित जागरूकता अभियानों और प्रभावी हस्तक्षेपों ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि जेआरसी द्वारा संस्था के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान पूरी टीम का उत्साहवर्धन करेगी तथा संस्था भविष्य में झुंझुनूं जिले सहित पूरे प्रदेश में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करती रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290897


