[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ पुलिस की सीएलजी बैठक, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ पुलिस की सीएलजी बैठक, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

नशे व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश के लिए पुलिस ने मांगा जनसहयोग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बिसाऊ थाना परिसर में शनिवार को डिप्टी हरिसिंह धायल की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कस्बे की कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

डिप्टी हरिसिंह धायल ने कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए आमजन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं। कहीं भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्व या कानून का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि होटल, कैफे एवं सार्वजनिक स्थानों पर आकस्मिक निरीक्षण किए जाएंगे तथा विद्यालयों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में निवर्तमान मनोनीत पार्षद मकसूद खान ने हाल की घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अपराधियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए, लेकिन कुछ युवाओं द्वारा कानून हाथ में लेकर मारपीट करना भी गलत है। उन्होंने कस्बे में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

इस पर डिप्टी हरिसिंह धायल ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मारपीट की घटना में शामिल युवाओं को थाने बुलाकर समझाइश दी गई है। भविष्य में कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नशे की रोकथाम, सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Related Articles