40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र मेघवाल सेवानिवृत्त, जनसंपर्क विभाग ने किया सम्मानित
40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र मेघवाल सेवानिवृत्त, जनसंपर्क विभाग ने किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र मेघवाल की 40 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों, जनसंपर्क कर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण, साफा पहनाकर तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर एसीईओ भागचंद खारिया ने कहा कि रामचंद्र मेघवाल की कार्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी विभाग के लिए प्रेरणादायी रही है। पीआरओ सूर्यकांत कुमावत ने उनके प्रशासनिक योगदान और सकारात्मक कार्यशैली की सराहना की। वरिष्ठ पत्रकारों एवं विभागीय अधिकारियों ने भी उनके सहयोगी स्वभाव और पत्रकार हितैषी भूमिका को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में रामचंद्र मेघवाल ने कहा कि साथियों, अधिकारियों और मीडिया के सहयोग से ही वे एक ही विभाग में सफलतापूर्वक 40 वर्ष तक सेवा दे सके। उन्होंने भविष्य में भी जनसंपर्क सेवाओं के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया।
इस अवसर पर मांगीलाल मेघवाल, रामचन्द्र मेघवाल की धर्मपत्नी मैना देवी, हंसा, जगदेव गोयल, प्रियंका, अजय गोयल, सुमन, अक्षया, सिद्धार्थ, दौलत, लिखमीचंद, नेमीचंद, तारा, दिव्या, रेखा, प्रतिभा सहित बड़ी संख्या में जनसंपर्क विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2290886


