[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बच्चे के शव को रखकर भागा स्कूल बस ड्राइवर:गांव में घुसने के बाद गाड़ी बैक कर रहा था, बिजली के पोल से टकराया मासूम का सिर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

बच्चे के शव को रखकर भागा स्कूल बस ड्राइवर:गांव में घुसने के बाद गाड़ी बैक कर रहा था, बिजली के पोल से टकराया मासूम का सिर

बच्चे के शव को रखकर भागा स्कूल बस ड्राइवर:गांव में घुसने के बाद गाड़ी बैक कर रहा था, बिजली के पोल से टकराया मासूम का सिर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना में एक 8 साल के बच्चे की स्कूल से घर लौटते समय मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद स्कूल का ड्राइवर शव को उसके पिता की किराना दुकान पर छोड़कर भाग गया। घबराए परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को बच्चे के शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस की जांच में सामने आया कि स्कूल से लौटते समय जब ड्राइवर बस को बैक ले रहा था तो बच्चे ने खिड़की से सिर बाहर निकाल लिया। इस पर उसका सिर पीछे लगे बिजली के पोल से टकरा गया।

दुकान के बाहर बच्चे का शव रखकर भागा ड्राइवर

नीमकाथाना के खादरा गांव निवासी ओमप्रकाश सैनी ने बताया-मेरा बेटा हितेश सैनी (8) नीमकाथाना के न्यू सेंट्रल एकेडमी में क्लास 4 में पढ़ाई करता है। शनिवार की सुबह स्कूल से अपने स्कूल गया। दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस का ड्राइवर 2:40 बजे उसे गांव के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित मेरी किराने की दुकान पर गोद में लहूलुहान हालत में लेकर आया और दुकान के बाहर रखकर वहां से भाग गया।

पिता को दुकान के बाहर लहूलुहान हालत में मिला

बेटे को जमीन पर रखता देखकर मैं फौरन दुकान से बाहर आया और देखा कि बच्चा लहूलुहान है। इस पर उसे फौरन कपिल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। इस पर थाना अधिकारी जय सिंह बसेरा और कोतवाली सीआई विक्रम सिंह मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश की।

अस्पातल में हितेश के पिता ओमप्रकाश बेसुध हो गए। गांव के अन्य लोगों ने उसे संभाला।
अस्पातल में हितेश के पिता ओमप्रकाश बेसुध हो गए। गांव के अन्य लोगों ने उसे संभाला।

अपने दो भाईयों के साथ लौट रहा था

नीकाथाना सदर थाना अधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया- हितेश के दो भाई हैं। एक बड़ा भाई रुपेश (11) और छोटा भाई महंत (6) बस में ही बैठे थे। रुपेश और महंत बस में आगे बैठे हुए थे। वहीं हितेश बस में पीछे बैठा हुआ था। खादरा गांव में जब स्कूल बस बच्चों को छोड़ने पहुंची तो ड्राइवर बस को बैक करने लगा। इस दौरान हितेश का सिर खिड़की से बाहर था। पास में एक बिजली का पोल था। ड्राइवर ने इस पर ध्यान नहीं दिया और बच्चे का सिर पोल से टकरा गया। जिससे बच्चे के सिर में दो जगह गंभीर चोट लगीं।

ड्राइवर को पीछे लहूलुहान हालत में मिला

बस के रूकने के बाद रुपेश और महंत दोनों उतरकर निकल गए। जब ड्राइवर ने हितेश को उतरते हुए नहीं देखा तो वह बस में पीछे गया। जहां हितेश लहूलुहान हालत में पड़ा था। इस पर ड्राइवर घबरा गया और बच्चो को लहूलुहान हालत में पिता की दुकान के बाहर रखकर भाग गया। पुलिस अब ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Related Articles