[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 3 अगस्त से हटेगा 80 फीट अतिक्रमण:पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता बुलाया, रूट डायवर्ट रहेगा; अधिकारियों ने किया पैदल मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 3 अगस्त से हटेगा 80 फीट अतिक्रमण:पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता बुलाया, रूट डायवर्ट रहेगा; अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

नीमकाथाना में 3 अगस्त से हटेगा 80 फीट अतिक्रमण:पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता बुलाया, रूट डायवर्ट रहेगा; अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना.शाहपुरा–चिड़ावा रोड चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रस्तावित 80 फीट चौड़ी सड़क के दायरे में आने वाले खेतड़ी रोड से सिरोही नदी तक के मकान, दुकान, कॉम्प्लेक्स, चबूतरे आदि का अतिक्रमण 3 अगस्त से हटाए जाएंगे। कार्रवाई 3 और 4 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान यातायात भी डायवर्ट रहेगा।

कार्रवाई से पहले एसडीएम राजवीर यादव, तहसीलदार वीपी सिंह नरूका, नगर परिषद ईओ रणजीत सिंह, डीएसपी सुशील मान एवं कोतवाली थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने 4 किलोमीटर पैदल मार्च कर अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सड़क के दोनों ओर चिन्हित अतिक्रमणों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस कार्रवाई से 186 अतिक्रमणकारी प्रभावित होंगे।
इस कार्रवाई से 186 अतिक्रमणकारी प्रभावित होंगे।

पुलिस जाब्ता रहेगा तैनात, 186 अतिक्रणकारी होंगे प्रभावित

एसडीएम राजवीर यादव ने कहा- सड़क चौड़ीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। इस अतिक्रमण कार्रवाई से करीब 186 अतिक्रमणकारी प्रभावित होंगे।

सभी संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का पर्याप्त समय दिया जा चुका है। निर्धारित तिथि पर प्रशासन जेसीबी व अन्य मशीनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।

अधिकारियों ने 4 किमी पैदल चलक अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण किया है।
अधिकारियों ने 4 किमी पैदल चलक अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण किया है।

कार्रवाई की सूचना के बाद कई दुकानदारों और मकान मालिकों ने खुद ही अपने निर्माण हटाने शुरू कर दिए हैं। कई स्थानों पर लोग शेड, सीढ़ियां, रैंप और सड़क सीमा में बने अन्य हिस्से हटाते नजर आए।

प्रशासन का कहना है कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने वालों को कार्रवाई के दौरान अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उपखंड प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण शहर के बढ़ते यातायात और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

कार्रवाई से पहले प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तैयारियां पूरी कर ली है।
कार्रवाई से पहले प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तैयारियां पूरी कर ली है।

लोगों से समय रहते स्वयं अतिक्रमण हटाने और अभियान के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

कोर्ट स्टे लेने वालों को फिलहाल राहत

जिन लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लिया है, उन्हें फिलहाल राहत दी जाएगी। ऐसे मामलों में न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles