250 नशीले कैप्सूल, 2 किलो गांजा पकड़ा, दो गिरफ्तार:चिड़ावा-नवलगढ़ में नशा तस्करों पर शिकंजा, खरीद-फरोख्त की जांच में जुटी पुलिस
250 नशीले कैप्सूल, 2 किलो गांजा पकड़ा, दो गिरफ्तार:चिड़ावा-नवलगढ़ में नशा तस्करों पर शिकंजा, खरीद-फरोख्त की जांच में जुटी पुलिस
झुंझुनूं : जिला स्पेशल टीम (DST) ने नवलगढ़ और चिड़ावा थाना इलाकों में दबिश देकर दो बड़े तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने नवलगढ़ से करीब 2 किलो गांजा और चिड़ावा से 250 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल व सिरप बरामद किए हैं। डीएसटी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जिले के दो अलग-अलग इलाकों (नवलगढ़ और चिड़ावा) में औचक कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
2 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
डीएसटी ने टीम ने नवलगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गुसाइयों की ढाणी में कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में मादक पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर दबिश दी और करीब 2 किलो अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किसे बेचने की फिराक में था।
चौकी के पास पकड़ा गया सप्लायर
दूसरी बड़ी कार्रवाई चिड़ावा थाना इलाके में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिड़ावा क्षेत्र में युवाओं को अवैध रूप से नशीली दवाइयां और कैप्सूल बेचे जा रहे हैं।
इस सूचना पर डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा के नेतृत्व में टीम ने चिड़ावा पुलिस चौकी के पास जाल बिछाया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए मुख्य सप्लायर सुनील को धर दबोचा। आरोपी सुनील की तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और अवैध नशीली दवाइयां मिलीं।
बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा बेच रहा था
250 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल जब्त किए गए। इसी तरह से आधा दर्जन से अधिक नशीली सिरप की बोतलें जब्त की गई। यह सभी दवाइयां बिना किसी डॉक्टर के पर्चे के, अवैध रूप से महंगे दामों पर युवाओं को बेची जानी थीं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि सुनील इन दवाइयों की खेप कहां से खरीदता था और इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश हैं कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। टीम ने नवलगढ़ से गांजा और चिड़ावा से सुनील नामक सप्लायर को 250 नशीले कैप्सूल व सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द बेनकाब किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290847


