[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर सिविल न्यायालय ने मनाया 5वां स्थापना दिवस, न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर सिविल न्यायालय ने मनाया 5वां स्थापना दिवस, न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

बीदासर सिविल न्यायालय ने मनाया 5वां स्थापना दिवस, न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : सिविल न्यायालय का 5वां स्थापना दिवस अभिभाषक संघ बीदासर के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, बार संघ पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने भाग लेकर न्यायपालिका की गरिमा एवं न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील गोस्वामी ने केक काटकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि न्यायालय आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है तथा न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के आपसी समन्वय से न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनती है समारोह में तहसीलदार इंद्रराज बारुपाल एवं थाना अधिकारी सुभाषचंद्र ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए न्यायालय की उपलब्धियों की सराहना की।

बार संघ अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय की पांच वर्ष की सफल यात्रा को याद करते हुए न्यायिक सेवाओं से जुड़े अनुभव साझा किए गए। अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और न्याय व्यवस्था को जनहित में और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles