[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में शनिवार को गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता एवं महाविद्यालय के नोडल अधिकारी मनोज सुंडा ने विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने गुरु और शिष्य के बीच स्थापित आदर्श मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहायक आचार्य रोहित मीणा, शीशराम, शुभम कुमार, डॉ. संतकला, सुनीता कुमारी एवं डॉ. अनीता सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य शीशराम ने किया।

Related Articles