आज थोड़ा समय खुद के लिए निकालिए, बस एक जांच… जो दे सकती है आपको ‘सुकून’ या फिर समय रहते ‘सतर्कता’
झुंझुनूं में आज लगेगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, महात्मा गांधी अस्पताल की 'कैंसर सुरक्षा संजीवनी' बस पहुंचेगी शहर, बिना शुल्क होंगी कई महत्वपूर्ण जांचें
झुंझुनूं : कैंसर का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में डर बैठ जाता है, लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि अब कैंसर लाइलाज नहीं रहा। सबसे जरूरी है समय पर जांच। कई बार केवल एक साधारण जांच आपको यह सुकून दे सकती है कि सब कुछ सामान्य है, और यदि कोई शुरुआती संकेत मिलता है तो समय रहते इलाज शुरू कर जीवन बचाया जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब यह सुविधा लोगों के पास खुद चलकर आ रही है और पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध होगी। महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर और नारायण सेवा संस्थान झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 2 अगस्त को मोदी रोड स्थित बाबा गंगाराम अतिथि भवन में निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘कैंसर सुरक्षा संजीवनी’ बस भी पहुंचेगी, जिसमें विभिन्न प्रकार के कैंसर की प्रारंभिक जांच की जाएगी। महात्मा गांधी अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन प्रो. डॉ. नितिन खूंटेटा ने बताया कि कैंसर से सबसे प्रभावी लड़ाई उसकी समय पर पहचान है। उनका कहना है कि यदि बीमारी शुरुआती अवस्था में पकड़ में आ जाए तो कई प्रकार के कैंसर का 90 प्रतिशत तक सफल इलाज संभव है। लेकिन अधिकांश मरीज देर से जांच कराते हैं, जिससे उपचार कठिन हो जाता है। डॉ. खूंटेटा ने लोगों से अपील की कि कैंसर के डर से जांच कराने से बचने की बजाय समय रहते स्क्रीनिंग करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक छोटी-सी जांच आपको मानसिक सुकून दे सकती है, और यदि कोई खतरा हो तो समय रहते सतर्क भी कर सकती है। यही सतर्कता भविष्य में जीवन बचाने का कारण बन सकती है।
नारायण सेवा संस्थान के शिविर संयोजक संजीव मोदी ने बताया कि अधिक से अधिक लोग इस जनहितकारी शिविर का लाभ उठा सकें, इसके लिए जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं महात्मा गांधी अस्पताल के मार्केटिंग एवं जनसंपर्क निदेशक वीरेन्द्र पारीक ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से तैयार की गई ‘कैंसर सुरक्षा संजीवनी’ बस का उद्देश्य लोगों तक घर-घर के करीब कैंसर जांच की सुविधा पहुंचाना है, ताकि आर्थिक या दूरी जैसी वजह से कोई व्यक्ति जांच से वंचित न रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2290726


