[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानसून में जलभराव रोकने को सब्जी मंडी में विशेष सफाई अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मानसून में जलभराव रोकने को सब्जी मंडी में विशेष सफाई अभियान

नगर परिषद ने हटाया कचरा, प्लास्टिक उपयोग बंद करने के दिए निर्देश

सीकर : मानसून के दौरान जलभराव की समस्या की रोकथाम और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद सीकर ने शनिवार को सूरजपोल गेट स्थित कुएं के पास सब्जी मंडी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशन एवं वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार सफाई कर्मियों ने मंडी परिसर और आसपास जमा सब्जियों का अपशिष्ट, पेड़ों की पत्तियां, मिट्टी तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों सहित अन्य कचरे को हटाकर व्यापक सफाई की।

अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार ने मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सब्जी विक्रेताओं को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने की भी अपील की।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि बरसात में नालियों और जल निकासी मार्गों में कचरा व प्लास्टिक जमा होने से पानी की निकासी बाधित होती है, जिससे जलभराव की स्थिति बनती है। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नालियों और जल निकासी मार्गों की सफाई बनी रहे तथा शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त रखा जा सके।

Related Articles