[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

2 अगस्त को रालोपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे बेनीवाल:तेजा गायन भी होगा, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

2 अगस्त को रालोपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे बेनीवाल:तेजा गायन भी होगा, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी

2 अगस्त को रालोपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे बेनीवाल:तेजा गायन भी होगा, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी

छापर : छापर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यालय उद्घाटन और तेजा गायन कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। 2 अगस्त को रतनगढ़ बाईपास रोड के पास रालोपा सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों को लेकर रालोपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

आयोजन समिति के भागीरथ कुलहरी ने बताया कि रालोपा कार्यालय में हुए विमोचन समारोह में बीकानेर संभाग प्रभारी सीताराम नायक ने जानकारी दी कि 2 अगस्त को हनुमान बेनीवाल छापर में रालोपा कार्यालय का शुभारंभ करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश जाटमाली ने तेजा गायन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय नृत्य कलाकार लक्की उड़ान सहित कई कलाकार वीर तेजाजी से जुड़े भजन प्रस्तुत करेंगे। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ खींवसर के पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल, पूर्व प्रदेश प्रभारी दलीप चौधरी और बीकानेर संभाग प्रभारी सीताराम नायक सहित अन्य रालोपा नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

शुक्रवार को एक अन्य बैठक में संगठन के प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र डोरवाल ने सभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और हनुमान बेनीवाल की सभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया।

इस बैठक में अमृता चौधरी, राजेंद्र सिवर, भागीरथ कुलहरी, पवन चौधरी, नरेंद्र जाटमाली, संतुराम जाट, विकास भाकर, निजामुद्दीन, राजेंद्र कुमार, भागीरथ जाट, गजानंद सिहाग, शिवा सिहाग, सुरेंद्र मोहलिया, विशनपाल काजला, जेठाराम ढाका, आदिल खान और परवीन मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles