[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्नी-बच्चों को बुलाने की मांग पर टंकी पर चढ़ा युवक:डेढ़ साल से नहीं भेज रहे ससुराल वाले, समझाइश पर ढाई घंटे बाद नीचे उतरा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पत्नी-बच्चों को बुलाने की मांग पर टंकी पर चढ़ा युवक:डेढ़ साल से नहीं भेज रहे ससुराल वाले, समझाइश पर ढाई घंटे बाद नीचे उतरा

पत्नी-बच्चों को बुलाने की मांग पर टंकी पर चढ़ा युवक:डेढ़ साल से नहीं भेज रहे ससुराल वाले, समझाइश पर ढाई घंटे बाद नीचे उतरा

सीकर : सीकर में एक युवक अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल से बुलाने की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़ गया और करीब ढाई घंटे तक वहीं बैठा रहा। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा।

दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के मूंडवाड़ा गांव का मामला है। सदर थानाधिकारी पवन चौबे के अनुसार, संजय मीणा नाम का युवक सुबह करीब 8 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया और अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल से वापस बुलाने की जिद्द करने लगा।

ये है मामला

थानाधिकारी ने बताया कि युवक का ससुराल सीकर के खंडेला में है। आरोप है कि संजय की पत्नी करीब डेढ़ साल से बच्चों को लेकर अपने पीहर में रह रही है। ससुराल वाले उसकी पत्नी को भेज नहीं रहे हैं। जब वह अपनी पत्नी को लेने गया तो पत्नी के भाइयों ने उसके साथ मारपीट की और पत्नी को भेजने से साफ मना कर दिया। पत्नी और बच्चों से दूर रहने के कारण संजय पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था।

ग्रामीणों ने समाज के स्तर पर समझौता करने का दिलाया भरोसा

पुलिस अधिकारियों ने युवक से लाउडस्पीकर के जरिए बात कर समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा और नीचे उतरने से मना कर दिया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से तुरंत सिविल डिंफेस टीम को मौके पर बुलाया और टंकी के चारों तरफ नेट लगा दिया।

कुछ ग्रामीण युवक से बात करने के लिए टंकी पर चढ़े और युवक को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने समाज के स्तर पर बैठक कर उसकी पत्नी और बच्चों को ससुराल से वापस बुलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद युवक टंकी से नीचे उतरा, जिसे फिलहाल पुलिस सदर थाने लेकर गई है।

पहले देखिए घटना से जुड़े PHOTOS…

ढाई घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़ा रहा युवक।
ढाई घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़ा रहा युवक।
प्रशासन और ग्रामीणों की समझाइश पर सुबह 10:30 बजे युवक को नीचे उतारा।
प्रशासन और ग्रामीणों की समझाइश पर सुबह 10:30 बजे युवक को नीचे उतारा।
मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
सुरक्षा के लिहाज से सिविल डिफेंस की टीम ने टंकी के चारों तरफ लगाया जाल।
सुरक्षा के लिहाज से सिविल डिफेंस की टीम ने टंकी के चारों तरफ लगाया जाल।

Related Articles