[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं कावड़िया संघ की सेवा परंपरा जारी, बसावा में 18वें वर्ष भी लगा भव्य सेवा शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं कावड़िया संघ की सेवा परंपरा जारी, बसावा में 18वें वर्ष भी लगा भव्य सेवा शिविर

झुंझुनूं कावड़िया संघ की सेवा परंपरा जारी, बसावा में 18वें वर्ष भी लगा भव्य सेवा शिविर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सावन माह में शिवभक्त कावड़ियों की सेवा के लिए प्रसिद्ध कावड़िया संघ झुंझुनूं द्वारा इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बसावा में शिविर लगाकर कावड़ियों की निस्वार्थ सेवा की गई।

शिविर में दूर-दराज से आने वाले शिवभक्त कावड़ियों के लिए भोजन, चाय, नाश्ता, शुद्ध जलपान और मेडिकल सुविधा की उत्तम व्यवस्था की गई। शिविर में सेवादार पूरी तन्मयता के साथ दिन-रात कावड़ियों की सेवा में जुटे रहे।

कावड़िया संघ के मुकेश व्यास ने बताया कि संघ पिछले लगातार 18 वर्षों से इसी समर्पण भाव से कावड़ियों की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें भोले के भक्तों की सेवा का अवसर मिलता है। 18 सालों से यह सेवा अनवरत जारी है और भविष्य में भी इसी प्रकार हम सेवा करते रहेंगे।”

उन्होंने बताया कि हर सावन के शुक्रवार को संघ द्वारा विशेष रूप से यह शिविर लगाया जाता है, ताकि लोहार्गल से जल लेकर आने वाले कावड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे अपनी यात्रा सुगमता से पूरी कर सकें। शिविर में कावड़ियों ने संघ की इस सेवा भावना की सराहना की और आयोजकों को धन्यवाद दिया।

Related Articles