चुरू, NEET परीक्षा में सफलता के बाद अब्दुल रहमान का भव्य अभिनंदन
चुरू, NEET परीक्षा में सफलता के बाद अब्दुल रहमान का भव्य अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : स्थानीय ईदगाह मोहल्ले के होनहार छात्र अब्दुल रहमान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में आल इंडिया 1831 रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलक्ष्य में अंसारी नर्सरी पर एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।फूल-मालाओं और मिठाई से हुआ स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता रियाजत खान एवं , इमाम असगर अली और मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों ने अब्दुल रहमान को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। जैसे ही छात्र समारोह स्थल पर पहुंचा, उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि और फूल-मालाओं से उसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरे माहौल में उत्साह और जश्न का माहौल था।
छात्र के पिता महबूब अली अंसारी ने इस अवसर पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि उनके बेटे ने बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखा था और इसके लिए उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अनुशासित तैयारी की। इस अवसर पर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष शकील दुर्रानी, महबूब अली, साबिर टेलर, लियाकत अली रमजान गुज्जर, अकबर अंसारी, कन्हैया लाल जांगिड, इदरीश छिम्प्पा, इरफान अंसारी, विक्की सिंधी, सिकंदर मुगल, ईमरान अंसारी, सिकंदर छिम्प्पा, साकीब अली, रमजान अंसारी,आमीर अंसारी, सना अंसारी, फलक अंसारी, साराह अंसारी,अब्दुल्ला,अब्दुल रहमान, इब्राहिम अंसारी, अमान अंसारी, अयाज अंसारी, तोफिक अंसारी, आरिफ मुगल, ईदरिस अंसारी, मुबारिक चेजारा, सरफराज, साहीद अंसारी, अनस अंसारी, अहमद अंसारी, सोयब अंसारी, फरहान अंसारी, मोहसिन अंसारी, सुम्मैया अंसारी, आयशा अंसारी, सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। कार्यक्रम का सफल संचालन संचालन उस्मान् अंसारी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289437


