नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
लाडनूं : आगामी नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के मद्देनजर, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों को निरंतर अद्यतन करने (नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधित करने) की प्रक्रिया वर्तमान में सुचारू रूप से जारी है।जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी नगरीय निकायों व पंचायतीराज चुनावों के दृष्टिगत जिले में निर्वाचक नामावलियों को निरंतर अद्यतन करने का कार्य जारी है, इस संबंध में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मतदाता सूचियों के अद्यतन कार्य के तहत नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधित करने के निर्देश दिए गए है।
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे तथा मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाना है। अतः ऐसे सभी नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और उनका नाम अभी तक स्थानीय निकाय या पंचायत की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे तुरंत अपना नाम जुड़वाने के लिए, हटाने के लिए तथा संशोधित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2289399


