शाहपुर में 110 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई:ग्रामीण सेवा शिविर में सुलझाए पेंशन प्रकरण, 64 पशुओं का उपचार भी हुआ
शाहपुर में 110 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई:ग्रामीण सेवा शिविर में सुलझाए पेंशन प्रकरण, 64 पशुओं का उपचार भी हुआ
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के शाहपुर में राज्य सरकार के निर्देश पर एक फालोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और आमजन की समस्याओं को सुना, साथ ही कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में 110 लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।
तहसीलदार बाबूलाल जाट ने बताया कि शिविर में आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन भी स्वीकार किए गए।
शिविर में पारिवारिक विवादों से जुड़े कई मामलों का भी समाधान किया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि माता-पिता के तलाक के बाद बच्चे के पालन-पोषण से संबंधित एक मामले में बच्चे के हित को देखते हुए 4 हजार रुपए मासिक सहायता स्वीकृत की गई।
पेंशन प्रकरण सुलझाए
पंचायत राज, राजस्व, चिकित्सा, पशुपालन और कृषि विभाग सहित कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर सेवाएं प्रदान कीं। पंचायत राज विभाग ने दो पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया और 25 स्वीकृतियां जारी कीं। चिकित्सा विभाग ने 110 मरीजों की ओपीडी की, जबकि पशुपालन विभाग ने 64 पशुओं का उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण किया। कृषि विभाग ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी और आठ किसानों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार सत्यनारायण सेन, सहायक विकास अधिकारी विशंभर जांगिड़, बीएसओ अमरसिंह यादव, पटवारी प्रदीप कुमार, गिरदावर राजेश मीणा, ग्राम विकास अधिकारी खुशीराम मीणा, धर्मपाल, डीईओ रोहिताश सैनी और श्रम निरीक्षक सीमा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2375195


