[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. लीलाधर दोचानिया के कहानी संग्रह “मिट्टी की कीमत” का 2 अगस्त को होगा लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. लीलाधर दोचानिया के कहानी संग्रह “मिट्टी की कीमत” का 2 अगस्त को होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी डॉ. गोविंद पारीक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा समारोह

जयपुर : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एवं लेखक साहित्यकार डॉ. लीलाधर दोचानिया के कहानी संग्रह “मिट्टी की कीमत” का लोकार्पण 2 अगस्त (रविवार) को जयपुर स्थित श्री दिगंबर जैन भट्टारक जी की नसियां, नारायण सिंह सर्किल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी डॉ. गोविंद पारीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

डॉ. दोचानिया ने बताया कि “मिट्टी की कीमत” कहानी संग्रह में समकालीन समाज, मानवीय संवेदनाओं, ग्रामीण परिवेश, बदलते सामाजिक मूल्यों तथा मानवीय रिश्तों पर आधारित कहानियों का समावेश किया गया है। लेखक ने अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव एवं सामाजिक जीवन से प्राप्त अनुभूतियों को सहज, सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि यह कहानी संग्रह केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि पाठकों को सामाजिक सरोकारों, जीवन-मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्हें विश्वास है कि यह कृति साहित्य प्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी।लोकार्पण समारोह में साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

Related Articles