[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़ मामले में चार आरोपी गिरफ्तार:पिस्टल दिखाकर धमकाने और जानलेवा हमले के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़ मामले में चार आरोपी गिरफ्तार:पिस्टल दिखाकर धमकाने और जानलेवा हमले के आरोप

घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़ मामले में चार आरोपी गिरफ्तार:पिस्टल दिखाकर धमकाने और जानलेवा हमले के आरोप

नवलगढ़ : गोठड़ा थाना पुलिस ने गिरधरपुरा-शाहपुरा में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जानलेवा हमले के मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गोठड़ा थानाधिकारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ढाकला की ढाणी (चिराना) निवासी अजय कुमार उर्फ अज्जू, वार्ड नंबर 18 रामरायका वाली ढाणी (बागोरिया की ढाणी) निवासी मंजीत सिंह, वार्ड नंबर 8 खाल्डा की ढाणी (टोडपुरा) निवासी संदीप और वार्ड नंबर 12 टोडपुरा निवासी विकास उर्फ बाजी शामिल हैं।

घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

पुलिस के अनुसार, गिरधरपुरा-शाहपुरा निवासी नाथूराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 10 मई 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान तीन-चार कैंपर गाड़ियों में सवार होकर करीब 20-25 लोग उनके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए। आरोप है कि हमलावरों ने नाथूराम, उनकी पत्नी, पुत्रवधू और बच्चों के साथ मारपीट की।

हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने पिस्टल सिर पर तानकर जान से मारने की धमकी दी और फायर करने का प्रयास किया। साथ ही जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया गया है। हमलावरों ने घर के किचन में रखे गैस चूल्हे, बर्तन और प्लेटफॉर्म को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा मकान के शीशे तोड़ने और घर में खड़ी कार तथा दो मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ करने की बात भी सामने आई है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Related Articles