[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक ने उठाई एसएच-13 की चौड़ाई घटाने की मांग:बोले- 80 की जगह 60 फीट सड़क हो; निराकरण समिति की बैठक में रखा प्रस्ताव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

विधायक ने उठाई एसएच-13 की चौड़ाई घटाने की मांग:बोले- 80 की जगह 60 फीट सड़क हो; निराकरण समिति की बैठक में रखा प्रस्ताव

विधायक ने उठाई एसएच-13 की चौड़ाई घटाने की मांग:बोले- 80 की जगह 60 फीट सड़क हो; निराकरण समिति की बैठक में रखा प्रस्ताव

नीमकाथाना : नीमकाथाना पंचायत समिति में आयोजित उपखंड स्तरीय जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक में विधायक सुरेश मोदी ने एसएच-13 सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई 80 फीट से घटाकर 60 फीट करने की मांग उठाई। उन्होंने प्रशासन से बदलती परिस्थितियों और जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।

विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि संभवतः एसएच-13 की चौड़ाई 80 फीट शहर में बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई थी, लेकिन अब हालात पहले जैसे नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि शहर के तीनों ओर बाईपास विकसित हो चुके हैं। इसके अलावा महावा से जोरा मीणा की ढाणी तक नया बाईपास भी प्रस्तावित है। ऐसे में भविष्य में भारी वाहनों का दबाव शहर के भीतर काफी कम रहेगा।

संपत्तियों को नुकसान से बचाने की अपील

मोदी ने कहा कि यदि सड़क की चौड़ाई 60 फीट की जाती है तो विकास कार्य भी सुचारु रूप से आगे बढ़ सकेगा और शहरवासियों की बेशकीमती संपत्तियों को अनावश्यक नुकसान से बचाया जा सकेगा। उन्होंने प्रशासन से जनहित और विकास के बीच संतुलन बनाते हुए निर्णय लेने की अपील की।

विकास और जनहित में संतुलन जरूरी

विधायक ने कहा कि विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए किए जाते हैं। इसलिए आवश्यक है कि विकास के साथ आमजन के हितों की भी रक्षा हो। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ इस विषय पर निर्णय लेकर ऐसा समाधान निकालने का आग्रह किया, जिससे विकास कार्य भी प्रभावित न हो और लोगों के हित भी सुरक्षित रहें।

Related Articles