वकील पर हमले के विरोध कल से धरना:बार काउंसिल ने की बैठक, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
वकील पर हमले के विरोध कल से धरना:बार काउंसिल ने की बैठक, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
नवलगढ़ : नवलगढ़ में वकील जगदीश प्रसाद वर्मा और उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के बाद वकीलों में भारी रोष है। पुलिस द्वारा अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से नाराज नवलगढ़ बार काउंसिल ने गुरुवार को एक साधारण सभा की बैठक बुलाई, जिसमें बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए।
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा
बैठक में वकीलों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना गंभीर चिंता का विषय है। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों के साथ ऐसी घटनाएं होती हैं और समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो आमजन में गलत संदेश जाएगा।
वकीलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि पुलिस प्रशासन 30 जुलाई 2026 तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करता है, तो 31 जुलाई 2026 से नवलगढ़ अभिभाषक संघ के सभी वकील न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही, न्यायालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन भी शुरू किया जाएगा।
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
वकीलों ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2288139


