ग्रामीण सेवा शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ, हर्बल पेय का भी वितरण
ग्रामीण सेवा शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ, हर्बल पेय का भी वितरण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : तहसील क्षेत्र के गांव घंटियाल बड़ी मे आयुष विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत ग्राम पंचायत घंटियाल बड़ी में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. सिद्धार्थ शंकर जोशी एवं स्टाफ नर्स सरिता ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौसमी बीमारियों, जोड़ों के दर्द, पाचन संबंधी विकार, त्वचा रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परामर्श एवं आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराया गया। आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया।
डॉ. सिद्धार्थ शंकर जोशी ने ग्रामीणों को आयुर्वेद के दैनिक जीवन में महत्व की जानकारी देते हुए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की रोकथाम पर भी समान रूप से बल देता है। शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को गर्मी एवं वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से उपयुक्त हर्बल पेय भी पिलाया गया तथा इसके औषधीय लाभों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने शिविर का उत्साहपूर्वक लाभ उठाया और आयुष विभाग की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2385966


