[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सावन की पहली बारिश में राजलदेसर जलमग्न, घरों व अस्पताल में घुसा पानी, बाजार बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सावन की पहली बारिश में राजलदेसर जलमग्न, घरों व अस्पताल में घुसा पानी, बाजार बंद

सावन की पहली बारिश में राजलदेसर जलमग्न, घरों व अस्पताल में घुसा पानी, बाजार बंद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

राजलदेसर : कस्बे में सावन के पहले ही दिन मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया। सुबह करीब 6 बजे से 7 बजे तक हुई तेज बारिश ने पूरे कस्बे की व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। एक घंटे की मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे सेकड़ों घरों में पानी घुस गया। बारिश का असर इतना व्यापक रहा कि राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पानी से अछूता नहीं रहा।

अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गांधी चौक, रेलवे स्टेशन मार्ग, फ्रेंड्स सोसायटी मार्ग, मुलडाई मोहल्ला, महेंद्र मुनि मार्ग सहित कई प्रमुख स्थानों पर पानी भर गया। वार्ड 33 की ढोली बस्ती में कई घरों में पानी भरने से लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।

वहीं वार्ड 35 में सीताराम सुथार और देवीलाल सुथार के घरों में भी पानी घुस गया। जलभराव के चलते लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। वार्ड 17 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी ने बताया कि भारी जलभराव के कारण पूरे कस्बे में बाजार बंद रहे और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था सुधारने और स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सावन की पहली ही बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है।

Related Articles