सावन के पहले दिन सुजानगढ़ के ठरड्डा शिवालय में विशेष पूजा, हर सोमवार लगेगा मेला
मंदिर परिसर को सावन के अवसर पर आकर्षक सजावट से सजाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : प्रसिद्ध ठरडा शिवालय में सावन मास के पहले दिन गुरुवार को विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने करीब सवा तीन फीट ऊंचे शिवलिंग पर जल, दूध और बिल्व पत्र अर्पित कर विधि-विधान से अभिषेक किया। मंदिर परिसर को सावन के अवसर पर आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे धार्मिक वातावरण और भी भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री शिवालय मंदिर सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी जगदीश खोड़ ने बताया कि यह प्राचीन शिवालय सावन माह में श्रद्धालुओं का प्रमुख आस्था केंद्र रहता है। पूरे सावन मास में यहां भक्तों की आवाजाही बनी रहेगी तथा प्रत्येक सोमवार को विशेष मेले का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा प्रतिदिन सुबह-शाम विभिन्न यजमानों द्वारा विशेष पूजा, रुद्राभिषेक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सावन मास का समापन 29 अगस्त को हवन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। स्थानीय श्रद्धालुओं में सावन के पहले दिन को लेकर खास उत्साह देखा गया और पूरे दिन मंदिर में भक्ति का माहौल बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2296157


