[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में यातायात व्यवस्था सुधार की मांग, धर्मपाल की पुनर्नियुक्ति की उठी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में यातायात व्यवस्था सुधार की मांग, धर्मपाल की पुनर्नियुक्ति की उठी मांग

कुम्हार-कुमावत महासभा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजस्थान कुम्हार-कुमावत महासभा (पंजीकृत) ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। महासभा ने वर्तमान में साड़वा थाने में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल धर्मपाल (एफसी नं. 224) को बीदासर यातायात शाखा में पुनः नियुक्त करने की मांग की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट दीनदयाल प्रजापत ने ज्ञापन में बताया कि धर्मपाल पूर्व में बीदासर यातायात शाखा में कार्यरत रहते हुए यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित कर चुके हैं, जिससे आमजन और वाहन चालकों को काफी राहत मिली थी। उन्होंने उन्हें ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और अनुभवी पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि वर्तमान में यातायात शाखा में पद रिक्त होने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

महासभा ने जनहित का हवाला देते हुए पुलिस प्रशासन से धर्मपाल की पुनर्नियुक्ति कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग की है।

Related Articles