गौशाला में 7 दिन से पड़े गोवंश के शव, ग्रामीणों में आक्रोश; दो दिनों से ग्रामीण बैठे धरने पर
गायों के नाम पर राजनीति नहीं होने देंगे – डीएसपी दरजाराम बोस
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : निकटवती ईयारा गांव की गौशाला में पिछले सात दिनों से मृत गोवंश के शव पड़े रहने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। घटना से नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में मृत गोवंश के शव खुले में पड़े होने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास के लोगों और नजदीकी अस्पताल में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से शवों को तुरंत हटाने और उनका सुरक्षित निस्तारण करवाने की मांग की है।
मामले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच करीब पांच घंटे तक वार्ता चली, लेकिन कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
गौरतलब है कि गौशाला में मृत पशुओं के निस्तारण के लिए निर्धारित स्थान को लेकर भी विवाद बना हुआ है, जिस पर स्थानीय लोग आपत्ति जता रहे हैं। आपको बता दें कि गौशाला प्रकरण को लेकर क्षेत्र में बढ़ते विवाद और आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सुजानगढ़ के पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) दरजाराम बोस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गायों के नाम पर किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी बोस ने कहा कि गौशाला से जुड़े मामले संवेदनशील हैं, इसलिए सभी पक्षों को संयम और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गांव के पांच व्यक्ति बैठकर बात चीत कर लो आपसी विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाए और माहौल खराब करने की कोशिश न की जाए।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों या माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों से भी शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2296073


